Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeMarqueeआधी अधूरी तैयारियों के साथ इसको लागू किया जा रहा है

आधी अधूरी तैयारियों के साथ इसको लागू किया जा रहा है

Brijendra Bahadur maurya

पुतला छिना तो व्यापारियों ने जलाई जीएसटी की प्रतियां

लखनऊ । अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जीएसटी के विरोध में रैली निकाल कर जीएसटी की प्रतियां व पोस्टर जलाए और विरोध प्रदर्शन किया । राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व व्यापारी दारूलशफा से नारेबाजी करते हुए निकले और लालबाग स्थित नावेल्टी चौराहे पर एकत्र हो गए । बंसल ने मुठ्ठी भर व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार का जीएसटी कानून व्यापारियों को मान्य नहीं है क्योंकि आधी अधूरी तैयारियों के साथ इसको लागू किया जा रहा है और व्यापारी इसे स्वीकार करने की स्थिति में नहीं है । उन्होनें 1 जुलाई से लागू होने वाले जीएसटी की खामियां गिनाते हुए कहा कि ये कानून व्यापार विरोध है क्योकिं इसमे व्यापारी के जेल जाने का प्राविधान किया गया है जो व्यापारी के साथ सरासर अन्याय है और इसके अलावा जीएसटी लागू होने से पूरे देश में वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो जायेगी जो जनता के हित में नहीं है ।

https://youtu.be/qmZHEhZwhPc

व्यापारी पहले नावेल्टी चौराहे पर जीएसटी का पुतला फूंकना चाहते थे पर पुलिस की मुस्तैदी के कारण व्यापारियों का पुतला पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ गया, तब मायूस मण्डल के पदाधिकारियों ने हाथों में लिए हुए पोस्टर और जीएसटी की प्रतियां फूंक कर संतोष प्राप्त किया । गौरतलब है कि जो व्यापार मण्डल बीजेपी के साथ है वे जीएसटी का समर्थन कर रहे है और जो किसी अन्य दल के साथ है वे जीएसटी का विरोध कर रहे है । कुल मिला ऐसा प्रतीत होता है कि व्यापारी नेताओं को व्यापार और जनता का हित कम बल्की अपनी कुर्सी ज्यादा मोहती है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular