Sunday, April 12, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshपदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक

पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक

यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री एस. वैंकटेश्वर नारायन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री मनोज जौहरी, मुख्य कार्य अधिकारी श्री रुपेश पान्डेय, प्रान्तीय सचिव श्री विजय भूषण जायसवाल, प्रदेश के अन्य पदाधिकारियों एवं प्रदेश की अन्य इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में शामिल होने का अवसर मिला। राष्ट्रीय कार्यालय की नीतियों व आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा की गई।

साथियों अत्यंत हर्ष की बात है कि कोरोना लाकडाउन के कारण उत्पन्न संकट में उत्तर प्रदेश राज्य शाखा ने सामाजिक कार्यों के द्वारा समाज सेवा, प्रवासी कामगारों को भोजन वितरण, नारायण सेवा, रक्तदान करके एक अद्भुत नजी़र पेश की। अन्य राज्य शाखाओं ने भी हमसे प्रेरित हो कर विभिन्न सामाजिक कार्य किये।

प्रदेश शाखा की इस पहल की राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा न केवल सराहना वरन् राष्ट्रीय स्तर पर इन कार्यों को संकलित कर पुस्तक के रुप में वितरित किए जाने की जानकारी दी गई।

विभिन्न इकाइयों द्वारा किए गए इन कार्यों ने यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया में एक नया अध्याय जोड़ा है। बलरामपुर इकाई द्वारा विभिन्न तिथियों में 38 दिनों में आयोजित किए गए चार रक्तदान शिविरों से प्रभावित होते हुए राष्ट्रीय चेयरमैन ने 2 अक्टूबर 2020 को राष्ट्रीय स्तर पर रक्तदान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा कर दी। साथ ही साथ हमारे बलरामपुर शाखा के सचिव श्री आलोक अग्रवाल को रक्तदान शिविर हेतु आवश्यक प्रक्रियाओं से अवगत कराने हेतु व अन्य नियमावली बनाने के लिए अधिकृत करते हुए रक्तदान शिविरों के आयोजन का संयोजकत्व निभाने की जिम्मेदारी भी दी।

श्री आलोक अग्रवाल जी ने त्वरित कार्य करते हुए समस्त नियमावली तैयार कर, राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भेज भी दी है। त्वरित कार्यवाही एवं इस प्रतिबद्धता हेतु श्री आलोक अग्रवाल को प्रान्तीय इकाई साधुवाद देती है। जय प्रकाश शर्मा
प्रान्तीय सभापति
उत्तर प्रदेश
यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular