धड़ल्ले से की जा रही है बिजली कटौती*
मलिहाबाद लखनऊ
पिछले 1 सप्ताह से मलिहाबाद फलपट्टी क्षेत्र में फिर से अघोषित बिजली कटौती शुरू हो गई है जिससे बागबानों, किसानों व रोजेदार किसानों को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय किसानों ने बताया बिजली सुबह 9:00 बजे कट जाती है और शाम 3:00 बजे फिर चालू होती है लेकिन इसके बावजूद भी दो से 4 घंटे की कटौती रात्रि में भी की जाती है। ज्ञात हो करीब विगत 2 सप्ताह पहले भारतीय किसान यूनियन नेता कमलेश के नेतृत्व में पावर हाउस मलिहाबाद पर धरना देकर एसडीओ एक्सियान समेत कई अधिकारियों को किसानों ने बंधक बना लिया था। फिर 20 घंटे सप्लाई की लिखित घोषणा पत्र कर अधिकारी छोड़े गए थे। 30 मई से क्षेत्र को 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति की बात भी कही थी लेकिन 24 घंटे की बात तो दूर की है 8 से 10 घंटे की आपूर्ति बहुत मुश्किल से हो पा रही है । जिससे मलिहाबाद रहिमाबाद आदि पूरे क्षेत्र बदहाल आपूर्ति से पीड़ित है वही किसानो और बागवानों की फसलें भी पानी के लिए त्राहि त्राहि कर रही हैं वही क्षेत्र के लोगों का कहना है जब हम से शहरी बिल की वसूली की जाती है तो आपूर्ति भी शहरी होनी चाहिए ऐसे में क्षेत्र के लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं और इतनी भीषण गर्मी में रमजान माह के चलते लोगों को बिजली ना मिल पाने के कारण क्षेत्रीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है।






