अवधनामा ब्यूरो
गोरखपुर। पिछले दिनों चंदप्रकाश टिबड़ीवाल की हत्या व लूट के बाद व्यापारियों का एक दल आईजी जोन मोहित अग्रवाल से मिला और हत्याकांड के बाद से किसी आला अधिकारी द्वारा साहबगंज मंडी का दौरा न किए जाने पर रोष प्रकट करने के साथ विभिन्न असुविधाओं की बावत अपनी बात कही थी
https://youtu.be/D4h3D-ITJxg
इसी क्रम में आईजी जोन मोहित अग्रवाल ने आमजन के बीच विश्वास पैदा करने और अपराधियों में पुलिस का खौफ पैदा करने के उद्देश्य से मंगलवार को व्यवसाई की हत्या व लूट के घटना स्थल के आसपास के इलाकों का अपने मातहतों के साथ पैदल मार्च किया। इस अवसर पर आईजी जोन ने कहा कि फुट पेट्रोलिंग के बाद व्यवसाइयों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना, जिसमें जाम की समस्या, ट्रैफिक पुलिस की मांग व पुलिस पेट्रोलिंग की मांग की गई। उन्होंने कहा कि बुधवार से यहाँ व्यवस्था को और भी चाक चौबंद किया जायेगा। इसके अलावा आईजी जोन ने वाहनों की सघन चेकिंग की बात कही
https://youtu.be/L-P2wHKed4Q
इस अवसर पर व्यवसाई मनीष चांदवासिया ने कहा कि बीच शहर में सरेशाम व्यवसाई के साथ इस प्रकार की घटना हो जाने के बाद व्यापारी काफी दहशत में है और अपनी समस्याओं को लेकर आईजी जोन से मिले थे। उसी क्रम में आईजी साहब मंडी में मैय फोर्स के आये, और हम लोगो की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया।





