कुशीनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले में बड़ा हादसा

0
57

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के काफिले में शामिल तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद काफिले में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के काफिले के दौरान अचानक तीन गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हलचल मच गई। हालांकि, हादसे में किसी के घायल होने या जानमाल के अन्य नुकसान की आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। दुर्घटना के कारणों की भी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here