नौ साल बाद सियासत में फिर गूंजा ‘ज्योति से ज्योति जलाते चलो

0
43

 सपा ने ज्योति सिंह लोधी पर जताया भरोसा

ललितपुर। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर ज्योति सिंह लोधी का नाम चर्चा में आ गया है। करीब नौ साल पुराने राजनीतिक बयान ने अब नया मोड़ ले लिया है। जिस ज्योति सिंह लोधी को लेकर कभी भाजपा विधायक ने मंच से ‘ज्योति से ज्योति जलाते चलो’ का नारा दिया था, अब समाजवादी पार्टी ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है।

समाजवादी पार्टी की ओर से टिकट दिए जाने के बाद ज्योति सिंह लोधी की राजनीतिक पारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। नौ साल पहले भाजपा विधायक के बयान से सुर्खियों में आईं ज्योति अब सपा के टिकट पर अपनी राजनीतिक पहचान बनाने की तैयारी में हैं।

इस घटनाक्रम ने प्रदेश की सियासत में पुराने बयान और मौजूदा राजनीतिक समीकरणों को फिर से चर्चा में ला दिया है। अब देखना होगा कि सपा का यह दांव चुनावी मैदान में कितना असर दिखाता है और ज्योति सिंह लोधी मतदाताओं का कितना समर्थन हासिल कर पाती हैं।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here