यमन में सऊदी हमलों से मचा भीषण कोहराम

0
74

पश्चिम एशिया। पश्चिम एशिया में एक बार फिर हालात विस्फोटक होते नजर आ रहे हैं। यमन में सऊदी अरब की ओर से किए गए मिसाइल हमलों ने भारी तबाही मचाई है। इन हमलों में 41 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और गहरा गया है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सऊदी अरब के मिसाइल हमलों के बाद यमन में कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हमलों से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। मृतकों की संख्या ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता बढ़ा दी है।

हूतियों की जवाबी कार्रवाई से बढ़ी चिंता

सऊदी हमलों के बाद यमन के हूती विद्रोहियों ने भी जवाबी कार्रवाई की है। दोनों पक्षों के बीच बढ़ती सैन्य गतिविधियों ने पश्चिम एशिया में संघर्ष के और व्यापक होने की आशंका पैदा कर दी है।

क्षेत्रीय शांति पर मंडराया खतरा

पश्चिम एशिया पहले से ही राजनीतिक और सैन्य तनाव का सामना कर रहा है। ऐसे में सऊदी अरब और हूतियों के बीच बढ़ती टकराव की स्थिति क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन सकती है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर अब इस घटनाक्रम पर टिकी है। आने वाले दिनों में दोनों पक्षों का अगला कदम क्षेत्र की स्थिति तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here