फुकेट में आग का तांडव! कई इमारतें जलकर खाक

0
275

थाईलैंड के फुकेट में भीषण अग्निकांड से मचा हड़कंप, आग की लपटों ने आसपास की कई इमारतों को लिया चपेट में

थाईलैंड। थाईलैंड के मशहूर पर्यटन स्थल फुकेट में भीषण आग लगने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने आसपास की कई इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत होने की खबर है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की लपटें तेजी से फैलने के कारण लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीमों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रभावित इमारतों से लोगों को सुरक्षित निकालने और आग से हुए नुकसान का आकलन करने का प्रयास किया गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों और हादसे में हुए कुल नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। इस घटना ने एक बार फिर भीड़भाड़ वाले इलाकों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here