‘राइज एंड फॉल 2’ में शहजाद पूनावाला का धमाकेदार प्रदर्शन

0
163

मुंबई । रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में मुकाबला अब और भी दिलचस्प हो गया है। शो के फिनाले की रेस में शहजाद पूनावाला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करण पटेल को मात दे दी है। इस जीत के साथ ही शहजाद ने फिनाले का टिकट हासिल कर लिया और वह सीजन के पहले फाइनलिस्ट बन गए हैं।

फिनाले में पहुंचने के लिए दोनों प्रतियोगियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। मुकाबले में शहजाद पूनावाला ने अपनी रणनीति और खेल के दम पर करण पटेल को पीछे छोड़ दिया। उनकी इस जीत ने शो के समीकरण को पूरी तरह बदल दिया है।

शहजाद के पहले फाइनलिस्ट बनने के बाद अब दर्शकों की नजरें बाकी प्रतियोगियों पर टिकी हैं। हर कंटेस्टेंट की कोशिश होगी कि वह भी शानदार प्रदर्शन कर फिनाले में अपनी जगह पक्की करे।

वहीं, करण पटेल के लिए यह मुकाबला बड़ा झटका माना जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि शो के आगे के सफर में कौन-कौन से प्रतियोगी फिनाले तक पहुंचने में कामयाब होते हैं और खिताब की बाजी किसके हाथ लगती है।

 

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here