Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeलखनऊ गुरुद्वारा रिफॉर्म्स कमेटी सामाजिक कार्य हेतु प्रतिबद्ध रहेगी

लखनऊ गुरुद्वारा रिफॉर्म्स कमेटी सामाजिक कार्य हेतु प्रतिबद्ध रहेगी

join us 9918956492
लखनऊ गुरुद्वारा रिफॉर्म्स कमेटी की प्रेसवार्ता होटल गोल्डन ट्यूलिप स्टेशन रोड लखनऊ में स चरणप्रीत सिंह बग्गा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रेसवार्ता में मुख्य अतिथि के रुप में माननीय मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख जी, मुख्य संरक्षक स राजेंद्र सिंह बग्गा,स मंजीत सिंह तलवार तथा कमेटी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

संस्था के अध्यक्ष सरदार चरणप्रीत सिंह बग्गा जी ने प्रेसवार्ता में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों का आदर एवं सत्कार करते हुए माननीय मंत्री को सम्मानित किया तथा संस्था द्वारा किए जाने वाले कार्यों एवं उद्देश्यों को अवगत कराते हुए बताया कि संस्था का गठन ना सिर्फ सेवा बल्कि सामाजिक कार्य हेतु हमेशा तत्पर रहेगी। संस्था के अध्यक्ष महोदय ने बताया कि संस्था का उद्देश्य लोगों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता कायम करने हेतु प्रेरित करना,सिख तीर्थ स्थानों देश तथा विदेश दर्शनार्थ हेतु यात्राओं का प्रबंध करना है साथ ही महिला एवं पुरुषों को स्वास्थ्य के बारे में जागरुक करना तथा जनसंख्या के बारे में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना है। संस्था के उपाध्यक्ष सरदार गगनदीप सिंह बग्गा जी ने संस्था के बारे में बताते हुए कहा कि संस्था उत्तर प्रदेश के सभी श्री गुरु सिंह सभा एवं धार्मिक संस्थाओं में समाज के अंदर राष्ट्र के प्रति प्रेम त्याग कर्तव्य परायणता की भावना को जागृत करना है तथा देश की आजादी के लिए शहीदों को याद करना तथा स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने का कार्य संस्था के द्वारा किया जाएगा।संस्था के उपाध्यक्ष सरदार गुरजीत सिंह छाबड़ा ने कहा की  संस्था द्वारा समय समय पर विचार गोष्ठियों सेमिनार आदि का आयोजन भी किया जाएगा तथा शासन द्वारा अनुमति के पश्चात नशा उन्मूलन कार्य क्रमों का आयोजन कर प्रचार-प्रसार भी संस्था द्वारा किया जाएगा।
अंत में अध्यक्ष महोदय ने आए हुए सभी सम्मानित अतिथियों तथा उपस्थित सभी सम्मानित समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular