HomeMarqueeएशियाई खेल 2026: इन पांच भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

एशियाई खेल 2026: इन पांच भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

जापान। जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेल 2026 में भारत के कई युवा खिलाड़ी पहली बार एशियाड के मंच पर उतरेंगे। इन खिलाड़ियों ने हाल के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई है। ऐसे में इनके प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों की खास नजर रहेगी।

1. साक्षी चौधरी — मुक्केबाजी

महिला 51 किलोग्राम वर्ग में उतरने वाली साक्षी चौधरी से पदक की बड़ी उम्मीद है। उन्होंने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी दावेदारी मजबूत की है। एशियाई खेलों में भी उनसे गोल्डन पंच की उम्मीद की जा रही है।

2. आयुष शेट्टी — बैडमिंटन

भारतीय बैडमिंटन के उभरते सितारे आयुष शेट्टी पहली बार एशियाई खेलों में खेलेंगे। एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के बाद उनसे पदक की उम्मीदें बढ़ी हैं।

3. सुरुचि फोगाट — निशानेबाजी

सुरुचि फोगाट 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। विश्व कप स्तर पर उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उनसे एशियाई खेलों में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

4. सुजीत कलकल — कुश्ती

65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग के पहलवान सुजीत कलकल भी एशियाड में पदार्पण करेंगे। अंडर-23 विश्व चैंपियन और एशियाई चैंपियनशिप विजेता होने के कारण वह भारत के मजबूत पदक दावेदारों में शामिल हैं।

5. रोहित यादव — भाला फेंक

नीरज चोपड़ा की गैरमौजूदगी में भाला फेंक में रोहित यादव पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी। उनका 87.68 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन उन्हें भारत की प्रमुख पदक उम्मीदों में शामिल करता है।

भारत को युवा खिलाड़ियों से बड़ी उम्मीद

एशियाई खेल 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आइची-नागोया, जापान में आयोजित होंगे। इन पांच खिलाड़ियों का यह पहला एशियाड होगा और सभी अपनी पहली ही बड़ी एशियाई प्रतियोगिता को यादगार बनाने के इरादे से उतरेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular