Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeमहाराष्ट्र में गीतों के माध्यम से लोगों को घर में रहने को...

महाराष्ट्र में गीतों के माध्यम से लोगों को घर में रहने को कह रहे पुलिस कर्मी

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच सरकार सिर्फ लोगों से संयम बरतते हुए घरों में रहने को कह रही है। ऐसे समय में महाराष्ट्र का एक पुलिसकर्मी राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच की एक हिंदी फिल्म का लोकप्रिय गीत गाकर लोगों को घरों में रहने के लिए समझा रहा है।

उसका गीत गाता हुआ एक वीडिया सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।उत्तर महाराष्ट्र में शूट किए गए इस वीडियो में पुलिस कर्मी हाथ में माइक लिए “जिंदगी मौत ना बन जाए, संभालो यारों…….” गाते हुए नजर आ रहा है। वह इस गीत के माध्यम से लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए घरों में रहने को कह रहा है।

यह गीत आमिर खान की फिल्म “सरफरोश” का है।राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पुलिस कर्मी द्वारा सामाजिक हित के लिए दिए गए इस संदेश की प्रशंसा की।राकांपा नेता ने अपने ट्विटर हैंडल पर पुलिसकर्मी का यह वीडियो साझा कर उम्मीद की लोग इसे समझेंगे और गंभीरता से लेंगे। देशमुख ने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र पुलिस का यह सिपाही गीत के माध्यम से लोगों से घर में रहने और सहयोग करने के लिए कह रहा है… आशा है कि लोग उसकी इस संगीतमय कोशिश को सुनेंगे!’’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular