HomeEntertainmentनागार्जुन की 100वीं फिल्म का धमाकेदार ग्लिम्प्स रिलीज, मेकर्स ने किया टाइटल...

नागार्जुन की 100वीं फिल्म का धमाकेदार ग्लिम्प्स रिलीज, मेकर्स ने किया टाइटल का ऐलान

मुंबई। साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। अभिनेता की करियर की ऐतिहासिक 100वीं फिल्म का पहला ग्लिम्प्स जारी कर दिया गया है। खास बात यह है कि मेकर्स ने इसी के साथ फिल्म के आधिकारिक टाइटल से भी पर्दा उठा दिया है।

नागार्जुन की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का नाम ‘King100’ रखा गया है। जारी किए गए पहले ग्लिम्प्स में अभिनेता बेहद स्टाइलिश और दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनकी एक बड़ी और प्रभावशाली दुनिया की झलक दिखाई गई है, जिसमें पैसा, ताकत, पहचान और सफलता जैसे विषय प्रमुख नजर आते हैं।

फिल्म का निर्देशन आर. ए. कार्तिक ने किया है, जबकि इसका निर्माण अन्नपूर्णा स्टूडियोज कर रहा है। ग्लिम्प्स में शानदार विजुअल्स के साथ देवी श्री प्रसाद का संगीत भी दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।

मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। ‘King100’ 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नागार्जुन की 100वीं फिल्म होने के कारण इस प्रोजेक्ट को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular