HomeInternationalअमेरिका में विमान हादसा: अलास्का में क्रैश हुआ प्लेन, तटीय कस्बे के...

अमेरिका में विमान हादसा: अलास्का में क्रैश हुआ प्लेन, तटीय कस्बे के पास पानी में गिरा

अलास्का/वॉशिंगटन: अमेरिका के अलास्का में एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ है। एक छोटा यात्री विमान दूरदराज के तटीय कस्बे सेल्डोविया के पास उथले पानी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों के मुताबिक, Piper PA-24 विमान अलास्का के सबसे बड़े शहर एंकोरेज से उड़ान भरकर सेल्डोविया जा रहा था। लैंडिंग से पहले विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर सेल्डोविया स्लो के किनारे के पास पानी में जा गिरा।

हादसे के बाद विमान करीब 15 फीट गहरे पानी में डूब गया। ज्वार का पानी उतरने के बाद बचाव दल मलबे तक पहुंच सका और चारों लोगों को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।

विमान हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।यह हादसा अलास्का में एक सप्ताह के भीतर हुए दूसरे बड़े विमान हादसों में शामिल है, जिससे दूरदराज के इलाकों में विमानन सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular