HomeMarqueeडिंपल यादव का सरकार पर तीखा हमला

डिंपल यादव का सरकार पर तीखा हमला

नई दिल्ली/लखनऊ। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने छात्रों के आंदोलन और प्रदर्शनकारियों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान बच्चों ने उनसे मुलाकात कर गंभीर आरोप लगाए और बताया कि उनके साथ मारपीट की गई तथा उन्हें करंट दिए जाने की बात कही गई।

डिंपल यादव ने सरकार से इस पूरे मामले की जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों और प्रदर्शनकारियों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह बेहद गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं की आवाज सुनने के बजाय उनके खिलाफ कार्रवाई करना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

सपा सांसद ने कहा कि आंदोलन में शामिल बच्चों की बातों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। डिंपल यादव ने सरकार को घेरते हुए कहा कि युवाओं और छात्रों के मुद्दों का समाधान संवाद के जरिए होना चाहिए।

गौरतलब है कि डिंपल यादव ने छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर पहले भी सरकार पर सवाल उठाए हैं और प्रदर्शनकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोपों की जांच तथा जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular