ईरान। ईरान ने अपने दक्षिणी फार्स प्रांत में एक बड़े नए प्राकृतिक गैस भंडार की खोज का दावा किया है। ईरानी तेल मंत्री मोहसिन पाकनेजाद के अनुसार, इस नए भंडार में 7.5 ट्रिलियन क्यूबिक फीट से अधिक गैस मौजूद है, जिसमें से करीब 5.7 ट्रिलियन क्यूबिक फीट गैस निकाली जा सकती है।
तेल मंत्री ने बताया कि यह गैस भंडार साउथ पार्स गैस क्षेत्र के एक चरण के बराबर है और इससे लगभग 15 वर्षों तक गैस की आपूर्ति संभव हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि यहां मिली गैस “स्वीट गैस” है, जिससे इसके विकास और संचालन की लागत अपेक्षाकृत कम हो सकती है।
इस खोज में गैस के साथ गैस कंडेनसेट भी मिला है, जिसे ईरान ने देश की ऊर्जा संपदा के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। मौजूदा भू-राजनीतिक और ऊर्जा चुनौतियों के बीच इस खोज को ईरान के लिए रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।





