HomeMarqueeकोलकाता एयरपोर्ट के पास कार शोरूम में भीषण आग, 22 नई कारें...

कोलकाता एयरपोर्ट के पास कार शोरूम में भीषण आग, 22 नई कारें जलकर खाक

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के कोलकाता एयरपोर्ट के पास बांकरा इलाके में सोमवार तड़के एक कार शोरूम के सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि 22 नई कारें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जबकि कई अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 8 गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया गया। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के सही कारणों की जांच जारी है और प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका भी जताई गई है। साथ ही शोरूम में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular