HomeInternationalसमंदर में फिर दहशत: यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक

समंदर में फिर दहशत: यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक

 यमन : समुद्री रास्तों पर एक बार फिर समुद्री डकैती का खतरा बढ़ गया है। यमन और सोमालिया के तट के पास अलग-अलग घटनाओं में दो वाणिज्यिक जहाजों को समुद्री लुटेरों ने हाईजैक कर लिया। दोनों जहाजों पर कुल 30 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें 22 भारतीय नागरिक शामिल हैं।

पहली घटना यमन के पास अदन की खाड़ी में हुई, जहां इरिट्रिया के झंडे वाले तेल उत्पाद टैंकर एमटी सिबू-1 को हथियारबंद लुटेरों ने कब्जे में ले लिया। जहाज पर 20 क्रू मेंबर थे, जिनमें 16 भारतीय शामिल हैं।

दूसरी घटना सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास हुई, जहां कैमरून के झंडे वाले एमवी लुतुफ को हाईजैक किया गया। इस जहाज पर 10 क्रू मेंबर थे, जिनमें 6 भारतीय नागरिक शामिल बताए गए हैं।

शिपिंग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, उपलब्ध ताजा जानकारी में दोनों जहाजों पर मौजूद भारतीय क्रू मेंबर सुरक्षित बताए गए हैं। हालांकि, जहाजों पर लुटेरों के कब्जे के बाद समुद्री सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है।

समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

यमन और सोमालिया के आसपास के समुद्री इलाकों में हुई इन घटनाओं ने अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। भारतीय अधिकारियों की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है और क्रू मेंबरों की सुरक्षा को लेकर लगातार जानकारी जुटाई जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular