HomeMarqueeबदायूं में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों की हुंकार

बदायूं में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों की हुंकार

बदायूं। पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर गुरुवार को सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने तिरंगा बाइक रैली निकालकर नई पेंशन व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने एनपीएस को छलावा बताते हुए पुरानी पेंशन योजना को दोबारा लागू करने की मांग की।

रैली में विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारी नेताओं के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि एनपीएस और यूपीएस कर्मचारियों के भविष्य को लेकर पर्याप्त सुरक्षा नहीं देतीं। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की अपील की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular