HomeMarqueeयूपी के चार मेडिकल कॉलेजों में 70% आरक्षण की मांग

यूपी के चार मेडिकल कॉलेजों में 70% आरक्षण की मांग

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में विशेष घटक योजना (SCSP) के तहत स्थापित चार राजकीय मेडिकल कॉलेजों में SC/ST विद्यार्थियों के लिए 70 फीसदी सीट आरक्षण की मांग को लेकर छात्रों ने लखनऊ के ईको गार्डन में प्रदर्शन किया। छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि अंबेडकर नगर, कन्नौज, जालौन और सहारनपुर में स्थापित इन मेडिकल कॉलेजों में पहले SC/ST विद्यार्थियों के लिए 70 फीसदी सीटों की व्यवस्था रही है। हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद सभी कॉलेजों में समान आरक्षण व्यवस्था लागू किए जाने की स्थिति बनी, जिसके बाद छात्रों ने 70 फीसदी आरक्षण बहाल करने की मांग तेज कर दी है।

छात्रों ने सरकार से हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी अपील और पैरवी करने तथा अंतिम न्यायिक निर्णय आने तक विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों की रक्षा के लिए अंतरिम व्यवस्था करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने और आमरण अनशन की चेतावनी भी दी।

प्रदर्शन में डॉक्टरों, छात्र संगठनों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। इस मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular