HomeInternationalनेपाल में बालेन शाह की ‘वन-टू-वन’ डिप्लोमेसी की शुरुआत

नेपाल में बालेन शाह की ‘वन-टू-वन’ डिप्लोमेसी की शुरुआत

काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र (बालेन) शाह ने अपनी विदेश नीति में एक अहम बदलाव का संकेत देते हुए विदेशी राजदूतों के साथ व्यक्तिगत यानी ‘वन-टू-वन’ मुलाकातों की शुरुआत कर दी है। प्रधानमंत्री बनने के करीब चार महीने बाद सोमवार को उन्होंने सबसे पहले भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई इस बैठक में नेपाल-भारत के द्विपक्षीय संबंधों, साझा हितों, विकास साझेदारी और सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा हुई। बालेन शाह ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करने तथा साझा हितों वाले क्षेत्रों में मिलकर काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बालेन शाह को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत-नेपाल के बहुआयामी संबंधों को और गहरा करने को लेकर विचारों का आदान-प्रदान किया।

भारत के बाद चीन और अमेरिका से भी संपर्क

बालेन शाह की यह मुलाकात इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इससे पहले उन्होंने विदेशी राजदूतों के साथ सामूहिक मुलाकात को प्राथमिकता दी थी। अब उन्होंने अलग-अलग देशों के राजनयिकों के साथ सीधे संवाद का रास्ता अपनाया है। भारत के बाद चीनी राजदूत से मुलाकात और मंगलवार को अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अधिकारी से बैठक का कार्यक्रम है।

भारत को सबसे पहले इस कूटनीतिक संपर्क में शामिल करना नेपाल-भारत संबंधों की अहमियत का संकेत माना जा रहा है। हालांकि, बालेन शाह का चीन और अमेरिका के प्रतिनिधियों से भी अलग-अलग संवाद करना यह दर्शाता है कि काठमांडू अपनी विदेश नीति में सभी प्रमुख साझेदारों के साथ संतुलित संबंध बनाए रखने की कोशिश कर रहा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular