HomeMarqueeसुखदेव इंटर कॉलेज में छात्रों ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ

सुखदेव इंटर कॉलेज में छात्रों ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ

एक हजार छात्रों ने लिया सुरक्षित यातायात का संकल्प
खागा / फतेहपुर। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सुखदेव इंटर कॉलेज, खागा में सड़क सुरक्षा– जीवन रक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब एक हजार छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सड़क सुरक्षा की शपथ लेकर सुरक्षित यातायात का संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पीआईयू कानपुर के परियोजना निदेशक पंकज यादव के निर्देशन एवं त्रिवेणी संगम हाईवेज प्राइवेट लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक राकेश भारद्वाज के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने तथा सड़क पार करते समय सावधानी बरतने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए। प्रधानाचार्य मेजर संजय कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। वहीं राजस्थान सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ सीएसआर प्रबंधक फिरोज खान ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही दुर्घटनाओं में कमी ला सकती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नियमों का पालन करने और समाज में सुरक्षित यातायात का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular