अनुपूरक बजट विधान परिषद में पास, कार्यवाही स्थगित
नई दिल्ली भारी हंगामे के बीच अनुपूरक बजट विधान परिषद में पास हो गया। इस दौरान सपा के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए सदन से बर्हिगमन किया। वहीं, विधान परिषद की कार्यवाही भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। सदन ने नेता विरोधी दल की टिप्पणी पर आपत्ति जताई और निंदा प्रस्ताव पारित किया।
“विपक्ष का लोकतंत्र और विकास विरोधी चेहरा सामने आया”
यूपी विधानमंडल में हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्ष का लोकतंत्र और विकास विरोधी चेहरा सामने आया है। इन लोगों का आचरण शर्मनाक है। ये विकास विरोधी हैं।
नहीं हो सकी अनुपूरक बजट पर चर्चा, सदन की कार्यवाही स्थगित
यूपी विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
शून्य काल में चर्चा के दौरान जमकर हंगामा, असंतुष्ट विपक्ष ने बहिर्गमन किया
सदन में जारी रहा हंगामा और नारेबाजी
यूपी विधानसभा में कार्यवाही के स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई। प्रश्नकाल में सत्ता पक्ष के सदस्यों ने अपना पक्ष रखा। वहीं, विपक्ष के लोग नारेबाजी व हंगामा करते रहे।





