HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarमिशन शक्ति अभियान के तहत 9 वर्षीय गुमशुदा बालक सकुशल परिजनों तक...

मिशन शक्ति अभियान के तहत 9 वर्षीय गुमशुदा बालक सकुशल परिजनों तक पहुंचा

अम्बेडकरनगर। थाना कोतवाली टाण्डा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार, रसूलपुर मुबारकपुर निवासी साबिर अली का 9 वर्षीय पुत्र आबिद अली 30 जुलाई को घर से कहीं चला गया था। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी टाण्डा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम एवं पुलिस कर्मियों ने बालक की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 31 जुलाई की रात लगभग 12:30 बजे आबिद अली को रसूलपुर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।

आवश्यक कार्रवाई के उपरांत बालक को उसके पिता साबिर अली के सुपुर्द कर दिया गया।बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिव बक्श सिंह, उपनिरीक्षक सचिव कुमार मौर्य, महिला कांस्टेबल शिखा शर्मा, कांस्टेबल धर्मेन्द्र यादव तथा कांस्टेबल राजकुमार शामिल रहे।पुलिस की तत्परता और मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular