HomeMarqueeप्रशिक्षण में सीखे गए विधा का विद्यालय में करें उपयोग

प्रशिक्षण में सीखे गए विधा का विद्यालय में करें उपयोग

सिद्धार्थनगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र जोगिया में संचालित एफएलएन (Foundational Literacy and Numeracy) एवं एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षक प्रशिक्षण का निरीक्षण जिला समन्वयक निपुण आशीष कुमार सिंह द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रशिक्षण गतिविधियों तथा प्रतिभागी शिक्षकों की सहभागिता का अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों से संवाद करते हुए कक्षा-कक्ष में गतिविधि आधारित शिक्षण, एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी उपयोग तथा बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता (एफएलएन) के लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से प्राप्त करने पर विशेष बल दिया।

जिला समन्वयक ने कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान एवं नवाचारों को विद्यालय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू कर विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में गुणात्मक सुधार लाना ही इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था की सराहना करते हुए सभी शिक्षकों से प्रशिक्षण के अनुभवों को अपने विद्यालयों में व्यवहारिक रूप से अपनाने का आह्वान किया। निरीक्षण के दौरान एसआरजी अंशुमान सिंह, जिला समन्वयक कार्तिकेय पाण्डेय, सन्दर्भदाता एआरपी संजय कर पाठक, उत्कर्ष श्रीवास्तव, शैलेश कुमार, अनिरुद्ध मौर्य एवं प्रतिभागी शिक्षकों की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular