HomeInternationalअवैध प्रवासी ट्रक चालकों पर ट्रंप की सख्ती, सेवानिवृत्त सैनिकों नौकरी देने...

अवैध प्रवासी ट्रक चालकों पर ट्रंप की सख्ती, सेवानिवृत्त सैनिकों नौकरी देने का किया एलान

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘फ्रीडम हालर्स’ पहल शुरू की है, जिसके तहत पूर्व सैनिकों को ट्रक चालक के रूप में रोजगार मिलेगा और अवैध प्रवासी चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने पूर्व सैनिकों को रोजगार देने और अवैध प्रवासी ट्रक चालकों पर कार्रवाई तेज करने के उद्देश्य से ‘फ्रीडम हालर्स’ नामक नई पहल की घोषणा की है।

इस योजना के तहत सेना से सेवानिवृत्त कर्मियों को ट्रक चालक के रूप में भर्ती करने और उन्हें कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस (CDL) हासिल करने में प्राथमिकता दी जाएगी।

ट्रंप ने परिवहन मंत्री सीन डफी और कार्यवाहक श्रम मंत्री कीथ सोंडरलिंग की मौजूदगी में कहा कि प्रशासन का लक्ष्य अवैध रूप से देश में रह रहे ट्रक चालकों को अमेरिकी सड़कों से हटाकर उनकी जगह योग्य पूर्व सैनिकों को अवसर देना है। उन्होंने इस अभियान को राष्ट्रीय सुरक्षा और रोजगार, दोनों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

उधर, अमेरिकी परिवहन विभाग ने बताया कि अंग्रेजी भाषा में दक्षता से जुड़े नियमों को सख्ती से लागू करने के बाद 24,000 से अधिक कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस रद किए गए हैं।

विभाग का दावा है कि जांच में 28,000 से ज्यादा गैर-नागरिक ट्रक चालकों को गलत तरीके से CDL जारी किए जाने का मामला सामने आया, जिसके बाद उनके लाइसेंस निरस्त कर दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular