औरैया/इटावा। युवा कार्यक्रम एव खेल मंत्रालय,भारत सरकार के माय भारत के तत्वाधान मे नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत युवाओ के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया गया है।अभियान का उद्देश्य युवाओ को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हे विकसित भारत के निर्माण मे सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।माय भारत औरैया के संयुक्त निदेशक अनवर वारसी ने बताया की अभियान के तहत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते है इच्छुक प्रतिभागी केवल एक प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे भाग लेने का अवसर मिलेगा जबकि राज्य स्तर विजेता राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नशा मुक्त युवा मे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगे राष्ट्रीय पर उत्कर्ष प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
संयुक्त निदेशक अनवर वारसी ने पुनःबताया की अभियान केवल प्रतियोगिताओ तक सीमित नहीं बल्कि इसका उद्देश्य युवाओ मे नशा मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना सामाजिक जागरूकता फैलाना तथा सकारात्मक नेतृत्व विकसित करना भी है अभियान अंतर्गत समूह नृत्य,नुक्कड़ नाटक, चित्रकला,बाल विवाद,लघु फिल्म रील निर्माण,नारा लेखन तथा कविता लेखन सहित कुल 8 विधाओ मे प्रतियोगिताए आयोजित की जाएगी संयुक्त निदेशक अनवर वारसी ने क्षेत्र के सभी युवाओ से अपील की है की वे माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण पर एस अभियान का हिस्सा बने और अपनी प्रतिभा को जिला राज्य एव राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने का अवसर प्राप्त हो उन्होंने कहा कि यह अभियान युवाओ को नशा मुक्त भारत के संयुक्त से जोड़ने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण मे सहभागिता का भी प्रभावी मंच है।





