भारत का कोल्ड चेन बाजार 2035 तक 7.14 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है, जिसमें 12.70% की CAGR वृद्धि होगी। स्नोमैन लॉजिस्टिक्स, कूल-एक्स, कोल्डएक्स, टीसीआई और कोल्डमैन भारत के प्रमुख कोल्ड चेन ऑपरेटर हैं।
कोल्ड चेन ऑपरेटर खास लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन सर्विस देने वाली कंपनियां होती हैं जो तापमान के प्रति संवेदनशील सामान के स्टोरेज, हैंडलिंग और ट्रांसपोर्टेशन का काम संभालती हैं। ये खाने-पीने की चीजों, वैक्सीन और केमिकल जैसे प्रोडक्ट्स को सोर्स से डेस्टिनेशन तक सुरक्षित और सही हालत में बनाए रखने के लिए रेफ्रिजरेटेड गाड़ियों, कोल्ड स्टोरेज वेयरहाउस और रियल-टाइम मॉनिटरिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार भारत के कोल्ड चेन मार्केट की वैल्यू 2025 में लगभग 2.16 लाख करोड़ रुपये थी और इसके 2026 से 2035 के बीच 12.70% की CAGR से बढ़कर 2035 तक 7.14 लाख करोड़ रुपये तक पहुँचने की उम्मीद है। आइए जानते हैं भारत में सबसे बड़े कोल्ड चेन ऑपरेटर्स कौन से हैं।
Snowman Logistics
स्नोमैन लॉजिस्टिक्स भारत की प्रमुख कोल्ड चेन ऑपरेटर है। ये एक लिस्टेड कंपनी है, जिसकी मार्केट कैपिटल 611 करोड़ रुपये है। स्नोमैन भारत की प्रमुख इंटीग्रेटेड टेम्परेचर-कंट्रोल्ड लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर है, जो पूरे देश में वेयरहाउसिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और दूसरी वैल्यू-एडेड सर्विस देने में माहिर है। मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु जैसी मुख्य जगहों पर इसकी अत्याधुनिक टेम्परेचर-कंट्रोल्ड वेयरहाउसिंग फैसिलिटीज और इंटीग्रेटेड डिस्ट्रीब्यूशन सॉल्यूशंस हैं। इन्हीं से ये ग्राहकों के प्रोडक्ट की क्वालिटी और टेम्परेचर, ओरिजिन पॉइंट से लेकर कंजम्पशन पॉइंट तक को सुरक्षित रखती है।
Kool-Ex Cold Chain
राहुल सुभाष अग्रवाल ने सुभाष चंद्र अग्रवाल के साथ मिलकर 1997 में भोरुका लॉजिस्टिक्स और 2012 में कूल-एक्स (Kool-ex) की स्थापना की थी। राहुल अब भी फाइनेंस, क्वालिटी, स्ट्रैटेजी और नेटवर्किंग का काम संभालते हैं। कंपनी तापमान कंट्रोल्ड ट्रांसपोर्टेशन, वेयरहाउसिंग, पैसिव कूल बॉक्सेज और फार्मा ब्लॉकचेन सर्विसेज देती है।
कोविड काल में कूल-एक्स ने कोरोना-वैक्सीन को ट्रांसपोर्ट किया था। ऐसा करने वाली ये देश की पहली कंपनी थी।
ColdEX Logistics
यह भारत की सबसे बड़ी संगठित और इंटीग्रेटेड फूड सप्लाई चेन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है। इसकी इंटीग्रेटेड सर्विस, जमीनी लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, पूरे भारत में फैला डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और आधुनिक टेक्नोलॉजी सिस्टम बाजार में इसकी मजबूत स्थिति को और बेहतर बनाता है।
ये कई तरह के इंडस्ट्री सेक्टर और बिजनेस सेगमेंट की ज़रूरतों को पूरा करती हैं, जिनमें फूड सर्विस मार्केट, FMCG, कन्फेक्शनरी, डेयरी, रिटेल वगैरह शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस कंपनी का सालाना रेवेन्यू 500 करोड़ रुपये से अधिक का है।
TCI Cold Chain Solutions
TCI कोल्ड चेन सॉल्यूशंस, TCI (80%) और मित्सुई एंड कंपनी लिमिटेड (20%) के बीच एक जॉइंट वेंचर है। इसके स्ट्रैटजिक जगहों पर बने कोल्ड चेन वेयरहाउस के बड़े नेटवर्क को टेम्प्रेचर-कंट्रोल्ड वाहनों के खास बेड़े, एंड-टू-एंड सप्लाई चेन सिस्टम और 3500 से अधिक कुशल और मेहनती कर्मचारियों की टीम से सपोर्ट मिलता है।
मई में टीसीएस ने एलान किया था कि इसके कोल्ड चेन बिजनेस का रेवेन्यू 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया।
Coldman Logistics
कोल्डमैन एडवांस्ड टेम्परेचर-कंट्रोल्ड वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस देने वाली एक प्रमुख कंपनी है। यह कई तरह के ऐसे उद्योगों को सेवाएँ देती है, जिन्हें उत्पादों की क्वालिटी बनाए रखने और सटीक एनवायरनमेंटल कंट्रोल की जरूरत होती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार इस कंपनी का रेवेन्यू भी 100 करोड़ रुपये से अधिक है।





