HomeUttar PradeshAligarhआगरा रोड फ्लाई ओवर के नीचे जल भराव से मिलेगी निज़ात-नगर आयुक्त...

आगरा रोड फ्लाई ओवर के नीचे जल भराव से मिलेगी निज़ात-नगर आयुक्त ने तकनीकी परीक्षण कर दशकों पुरानी समस्या का निकाला हल

अलीगढ़। आगरा रोड बाइपास फ्लाईओवर के नीचे वर्षों से होने वाले जलभराव की समस्या से अब आमजन को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से इस जटिल समस्या से जूझ रहे राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों को स्थायी समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम के जलकल निर्माण एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा सिविल इंजीनियरिंग की संयुक्त टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने समस्या के तकनीकी पहलुओं को देखते हुए महाप्रबंधक जल डॉ. पी.के. सिंह को निर्देशित किया कि फ्लाईओवर के नीचे एवं दूसरी ओर आगरा की दिशा में एकत्र होने वाले जल की निकासी अंडरग्राउंड पाइपलाइन के माध्यम से नगर निगम के सम्पवेल से छोड़े जाने वाले नाले तक सुनिश्चित की जाए। इससे फ्लाईओवर के नीचे होने वाले जलभराव में प्रभावी कमी आएगी और आवागमन सुगम होगा।

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल प्रभाव से प्रारंभ किया जाए ताकि बारिश में नागरिकों को राहत मिल सके। उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने पर्याप्त बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था एवं श्रमिकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि आगरा रोड बाइपास फ्लाईओवर के नीचे वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम प्रयासरत है व्यवहारिक एवं प्रभावी समाधान तैयार किया गया है जिससे बारिश के पानी का निकास हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular