HomeUttar PradeshAligarh37 मेगावाट सौर क्षमता के साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा अलीगढ़

37 मेगावाट सौर क्षमता के साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा अलीगढ़

प्रतिदिन 1.66 लाख यूनिट से अधिक हरित बिजली का उत्पादन, हजारों उपभोक्ताओं को मिल रहा लाभ

अलीगढ़। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जिला ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिले में अब तक 12726 सोलर रूफटॉप प्लांट की स्थापना हो चुकी है जिनकी क्षमता लगभग 37 मेगावाट है, जिससे प्रतिदिन लगभग 1,66,500 यूनिट हरित विद्युत का उत्पादन हो रहा है। इससे न केवल स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि उपभोक्ताओं के बिजली व्यय में भी उल्लेखनीय कमी आ रही है।

योजना के तहत स्थापित सौर संयंत्रों से जिले के उपभोक्ताओं को प्रतिदिन लगभग 9.99 लाख रुपये के विद्युत बिल की बचत हो रही है। इससे आमजन की आर्थिक बचत के साथ-साथ पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता भी कम हो रही है। इस योजना के संचालन की अवधि 31 मार्च 2027 तक है इस कारण उपभोक्ताओं का रुझान इस योजना के प्रति बढ़ रहा है और प्रतिदिन जिले में लगभग 60 संयंत्र प्रतिदिन स्थापित हो रहे हैं सोलर रूफटॉप स्थापना में जिला अलीगढ़ प्रदेश में 14वें स्थान पर है जबकि एक माह में सर्वाधिक सिस्टम संयंत्र लगाने में आठवें स्थान पर है।

जिला अधिकारी अविनाश कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार द्वारा नियमित बैठक आयोजित कर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के पात्र उपभोक्ताओं को समयबद्ध स्वीकृति, बैंक ऋण सुविधा और अधिकृत वेंडरों के माध्यम से संयंत्र स्थापना की प्रक्रिया को लगातार गति दी जा रही है। इसके साथ ही सूचना एवं नेडा विभाग द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार कराया जा रहा है।

जिला प्रशासन का लक्ष्य अधिकाधिक परिवारों को योजना से जोड़ते हुए जिले को स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है। डीएम अविनाश कुमार का कहना है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जिले में हरित विकास, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है। बढ़ती सौर क्षमता न केवल जिले की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी मजबूती प्रदान कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular