एसबीआई प्लेटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है। 9th से लेकर विदेश में पढ़ाई के लिए छात्र 4 सितंबर तक फॉर्म भर सकेंगे।
देश की सबसे बड़ी छात्रवृति में से एक एसबीआई प्लेटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। वेबसाइट पर दी गई सूचना के मुताबिक इस छात्रवृति के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस 22 जुलाई से स्टार्ट हो गई है जो निर्धारित अंतिम तिथि 4 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। जिन भी छात्रों को पैसों की वजह से पढ़ाई पूरी करने में दिक्कत हो रही है और वे इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र हैं वे तय तिथियों में फॉर्म भर सकते हैं।
एसबीआई स्कॉलरशिप के लिए पात्रता
इस स्कॉलरशिप के लिए स्कूल स्टूडेंट्स (कक्षा 9) से लेकर ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, मेडिकल, IIT स्टूडेंट्स, IIM स्टूडेंट्स के साथ ही ओवरसीज स्टूडेंट्स भी पढ़ाई के लिए फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के लिए अन्य पात्रता निम्नलिखित है-
- पिछले एकेडमिक साल में कम से कम 75% मार्क्स या 7.5 CGPA हासिल किए हों। एससी/ एसटी ने परीक्षा 65% और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग ने 60% अंक के साथ उत्तीर्ण की हो।
- उच्च शिक्षा के लिए मान्यता प्राप टॉप संस्थान में दाखिला लिया हो।
- फैमिली की वार्षिक आयु 6,00,000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- विस्तृत डिटेल के लिए आप वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- एकेडमिक रिकॉर्ड (क्लास 10 / 12 / सेमेस्टर की मार्कशीट, जो भी लागू हो)
- पहचान पत्र (सरकार द्वारा जारी फोटो ID, जैसे कि आधार और साथ ही हाल की पासपोर्ट-साइज फोटो।
- फाइनेंशियल डॉक्युमेंट (परिवार की आय का प्रमाण (आय प्रमाण-पत्र / फॉर्म 16A / सैलरी स्लिप) और बैंक पासबुक (SBI को प्राथमिकता)।
- एडमिशन प्रूफ (अपने संस्थान से बोनाफाइड या एडमिशन का प्रमाण और हाल की फीस रसीद या फीस का स्ट्रक्चर)
- पर्सनल डॉक्युमेंट (आरक्षित श्रेणियों के लिए जाति प्रमाण-पत्र और आवेदक की घर/परिवार की तस्वीर)
- एडिशनल डॉक्युमेंट (कैटेगरी से जुड़े दस्तावेज, जैसे कि एंट्रेंस स्कोरकार्ड, ऑफर लेटर या विकलांगता प्रमाण-पत्र)
एप्लीकेशन प्रॉसेस
- वेबसाइट sbiashascholarship.co.in पर जाकर Click Apply Now पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- Login में जाकर आवेदन पत्र भरना शुरू करें।
- SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026–27 पेज पर जाकर डिटेल भरें।
- Start application में जाकर स्कॉलरशिप के कैटेगरी चूस करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- टर्म्स को रिव्यू करके एक्सेप्ट करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
SBI Scholarship 2026 Online Form
SBI प्लेटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप भारत की सबसे बड़ी स्कॉलरशिप योजनाओं में से एक है। यह आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के होनहार छात्रों की कक्षा 9 से लेकर विदेश में पढ़ाई करने तक मदद करती है। यह पक्का करती है कि पैसों की तंगी कभी भी अच्छी शिक्षा पाने में रुकावट न बने।
इस बार स्कॉलरशिप के लिए स्टूडेंट्स को चयनित किया जायेगा जिनके ऊपर ₹130 Cr+ रुपये खर्च किये जायेंगे। इस स्कॉलरशिप के लिए 50% सीट्स महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।





