HomeUttar PradeshHamirpurअवैध मत्स्य परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, मछलियों से भरा मिनी लोडर पकड़ा;...

अवैध मत्स्य परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, मछलियों से भरा मिनी लोडर पकड़ा; खुली बोली में हुई नीलामी

हमीरपुर। जनपद में अवैध मत्स्य परिवहन और उत्तर प्रदेश मत्स्य अधिनियम के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए मत्स्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राठ तिराहे के पास मछलियों से भरा एक मिनी लोडर पकड़ लिया। विभागीय टीम को देखकर चालक वाहन से कूदकर फरार हो गया, जिसके बाद वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी कुछेछा में आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

जिला मत्स्य अधिकारी सुनील कुमार एवं मत्स्य निरीक्षक (सदर तहसील प्रभारी) मत्स्यिका सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान संदिग्ध वाहन की जांच की गई। वाहन में बड़ी मात्रा में मछलियां मिलीं। मछलियों के खराब होने की आशंका को देखते हुए पुलिस और मत्स्य विभाग की संयुक्त मौजूदगी में नियमानुसार तीन बोलीदाताओं के बीच खुली बोली कराकर मौके पर ही मछलियों की नीलामी कराई गई।

जिला मत्स्य अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध मत्स्य परिवहन, अवैध मत्स्य आखेट और मत्स्य अधिनियम के उल्लंघन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने मत्स्य कारोबार से जुड़े लोगों से नियमों का पालन करने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मत्स्य संसाधनों के संरक्षण और वैध मत्स्य व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद में नियमित निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular