HomeMarqueeसीएम योगी के संभावित जालौन दौरे की तैयारियां तेज, कमिश्नर-आईजी ने संभाला...

सीएम योगी के संभावित जालौन दौरे की तैयारियां तेज, कमिश्नर-आईजी ने संभाला मोर्चा

उरई (जालौन)।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 25 जुलाई को जालौन दौरे की संभावनाओं के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं।

झांसी मंडल के कमिश्नर विमल कुमार दुबे और आईजी आकाश कुलहरि ने उरई पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, मंच व्यवस्था और अन्य तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने संभावित दौरे के दौरान उरई में नवनिर्मित सदर तहसील भवन का लोकार्पण कर सकते हैं। इसके साथ ही जिले को कई अन्य विकास परियोजनाओं और योजनाओं की सौगात मिलने की भी संभावना जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पहले नवीन मंडी स्थल पर तैयारियां की जा रही थीं, लेकिन अब कार्यक्रम स्थल में बदलाव करते हुए इंदिरा स्टेडियम, उरई में भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। प्रशासनिक अमला लगातार व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

अब सभी की निगाहें 25 जुलाई पर टिकी हैं, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे के साथ जालौन को विकास की नई सौगात मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular