HomeItawaतरनपाल सिंह को सौंपा गया लायंस क्लब इटावा की अध्यक्षी का दायित्व

तरनपाल सिंह को सौंपा गया लायंस क्लब इटावा की अध्यक्षी का दायित्व

जहां दया,वहीं मानवता और जहां मानवता,वहीं सच्ची सेवा: तरनपाल

इटावा। समाज की सेवा के लिए समर्पित लायंस क्लब इटावा के हुए अधिष्ठापन समारोह में जनपद की प्रतिष्ठित शख्सियत सरदार तरनपाल सिंह कालरा को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपकर नई कार्यकारिणी को सेवा का संकल्प दिलाया गया,जिसमें अनुराग मिश्रा सचिव एवं मनीष गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।इसके साथ ही ‘लायंस क्लब राइजिंग लीजेंड्स’की नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई।इस अवसर पर पहले ही दिन सेवा की शुरुआत करते हुए ग्यारह स्कूली छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से साइकिल भेंट की गईं तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान देने के लिए सफारी पार्क में वृक्षारोपण भी किया गया।

होटल क्लार्क इन में आयोजित हुए लायंस क्लब इटावा(मंडल 321 सी 2) के इस दो दिवसीय अधिष्ठापन,दीक्षा एवं चार्टर प्रस्तुतीकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जितेंद्र सिंह चौहान (पीएमजेएफ)एवं उ.प्र.राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.बबिता चौहान की गरियामयी उपस्थित रही जिन्होंने नए सदस्यों को बधाई देते हुए उनके सेवा संकल्पों की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर धर्म एवं समाज से जुड़े विभिन्न सेवा कार्यों में सतत तत्पर रहने वाले लायंस क्लब इटावा के नव नियुक्त अध्यक्ष तरनपाल सिंह कालरा ने कहा कि सेवा कार्य के लिए पद नहीं,दायित्व संभाला जाता है,और आज मैंने उस सेवा संस्था का गुरूतर दायित्व संभाला है,जो क्लब के रूप में पिछले लगभग पचास वर्षों से समाज कल्याण के कार्य में लगा हुआ है।

इसलिए इसमें ‘मैं’ नहीं,’हम’की भावना के साथ कार्य करके ही सेवा के संकल्पों को पूरा किया जा सकता है।मैं मानता हूं कि सेवा एक महान कार्य है लेकिन जब यह दयालुता,प्रेम और सम्मान की भावना के साथ की जाए तो यह सेवा केवल सहायता ही नहीं रहती बल्कि मानवता की सच्ची पूजा बन जाती है।हमारा भी संकल्प होगा कि हमारी यह सेवा केवल कार्यक्रमों तक ही सीमित न रहे अपितु “जहां दया है वहीं मानवता है और जहां मानवता है वहीं सच्ची सेवा है”,की भावना के साथ अपने सेवा दायित्व का निर्वहन करेगी।समारोह के दौरान लायंस क्लब इटावा के नव सृजित ‘राइजिंग लीजेंड्स’ के नए पदाधिकारियों शुभम अग्रवाल अध्यक्ष,शिवम अरोड़ा सचिव, शुभम अग्रवाल एडवोकेट कोषाध्यक्ष समेत सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की दीक्षा दिलाई गई।

इसके साथ ही क्लब को आधिकारिक रूप से मान्यता देते हुए चार्टर प्रस्तुत किया गया।नए बोर्ड ने संकल्प लिया कि वे मण्डल 321 सी 2 के सेवा संकल्पों को आगे बढ़ाते हुए जनपद में स्वास्थ्य,शिक्षा और मानवता की भलाई के लिए निरंतर कार्य करेंगे।समारोह की अध्यक्षता मण्डलाध्यक्ष डॉ.आर.एन.वर्मा(MJF)ने की तथा जिला सचिव अतुल भार्गव ने सभी कार्यक्रमों का संचालन अपनी समर्पित टीम लायन सुरेश अरोड़ा,लायन गौरव पोरवाल,डॉ.मोहित श्रीवास्तव, आशीष वर्मा,अनुराग मिश्रा व मनीष गुप्ता के साथ किया।

आयोजन को सफल बनाने और नई टीम को शुभकामनाएं देने के लिए लायंस क्लब के कई पूर्व मंडलाध्यक्ष जे.डी.अग्रवाल,डॉ.शशि गुप्ता,रमन बिहारी अग्रवाल,राकेश सिंघल,डॉ.योगेश कंसल,एन.के.गुप्ता, डॉ.छवी गुप्ता,अशोक गुप्ता लायन एन डी वार्ष्णेय प्रदीप कुलश्रेष्ठ अजय अग्रवाल अजय भार्गव मंडलाध्यक्ष मौजूद रहे।कार्यक्रम में लायंस क्लब के वरिष्ठ सदस्यों डॉ.एम.एम.पालीवाल,डॉ.संजय बंसल,डॉ.एस.सी.गुप्ता,डा.डी.के.दुबे रविकांत अग्रवाल,अमिताभ गुप्ता,लायन सुरेश अरोड़ा,संतोष चौधरी,लायन संजीव अग्रवाल,लायन मुनीश बंसल को लायन जितेंद्र सिंह चौहान और मंडलाध्यक्ष लायन आर एन वर्मा जी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया तथा उनकी लायंस क्लब के प्रति की गईं सेवाओं को सराहा गया।कार्यक्रम उपरांत लायंस क्लब सदस्यों द्वारा जितेंद्र सिंह चौहान,महिला आयोग की अध्यक्ष लायन सदस्य बबीता चौहान,मंडलाध्यक्ष डॉ.आरएन वर्मा व नव नियुक्त अध्यक्ष तरनपाल सिंह,ज्ञान अग्रवाल निवर्तमान अध्यक्ष,डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी अतुल भार्गव,क्लब सचिव अनुराग मिश्रा,क्लब कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता,आशीष वर्मा,संतोष चौधरी व कई जिलों से आए हुए लायन सदस्यों ने लायन सफारी में जाकर वृहद वृक्षारोपण भी किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular