HomeSliderIND vs ENG: टीम इंडिया के हाथ से कहां फिसला मैच? शुभमन...

IND vs ENG: टीम इंडिया के हाथ से कहां फिसला मैच? शुभमन गिल ने बताया हार का असली कारण

भारतीय क्रिकेट टीम लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे में इंग्लैंड से हार गई। इसी के साथ उसने सीरीज भी हाथ से गंवा दी। जानिए हार के बाद कप्तान शुभमन गिल ने क्या कहा।

भारतीय क्रिकेट टीम को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। इंग्लैंड में टी20 सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज भी हार गई। इंग्लैंड ने रविवार को लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारत को 27 रनों से मात देकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इस हार के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बताया है कि मैच उनसे कहां फिसल गया।

इंग्लैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की और तीन विकेट खोकर 387 रन बनाए। भारत ने काफी कोशिशों के बाद 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 360 रन बनाए। रोहित शर्मा और विराट कोहली जब तक खेल रहे थे तब तक टीम की जीत पक्की लग रही थी, लेकिन जैसे ही ये दोनों आउट हुए टीम हार की तरफ जाने लगी और अंत में इंग्लैंड ने बाजी मार ली।

गिल ने बताया कहां हारे मैच

मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने बताया है कि टीम इंडिया असल में मैच कहां हार गई। गिल ने कहा, “45वें ओवर तक हम मैच में थे। हमने आखिरी तीन ओवरों में काफी रन लुटा दिए। यहां मैच हमारे हाथ से चला गया। हमने सोचा था कि 40 ओवरों के बाद अगर हमारे पास विकेट रहेंगे तो हम मैच में रहेंगे। साथ ही हम गेम में ज्यादा पीछे नहीं रहना चाहते थे। पावरप्ले के बाद हमने 6-6.5 की रन रेट से रन बनाने की कोशिश की और सोचा था कि आखिरी के 10 ओवरों में तेजी से रन बनाएंगे।”

गिल ने इस सीरीज से मिली पॉजिटिव बातों पर भी बात की। उन्होंने कहा, “यहां हर किसी ने रन बनाए। खासकर इस मैच में, हमने पहले पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी नहीं की। जिस तरह से उन्होंने मौके का फायदा उठाया उसने हमें मौका नहीं दिया। डैथ ओवरों में वह हम पर काफी हावी हो गए।”

रोहित और कोहली को सराहा

मैच के बाद गिल ने रोहित और कोहली की जमकर तारीफ की। रोहित ने इस मैच में 110 गेंदों पर 138 रनों की पारी खेली और वह लॉर्ड्स पर शतक जमाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने। कोहली ने 84 गेंदों पर 77 रन बनाए। इन दोनों को लेकर गिल ने कहा, “दोनों ने बीते कई सालों से दुनिया के अलग-अलग कोने में अच्छा किया है। रोहित ने जिस तरह से आज बल्लेबाजी की उससे काफी खुशी मिली। विकेट बाद में धीमी हो गई जिस पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था, लेकिन दोनों को देखकर मजा आया।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular