HomeMarqueeआगामी निर्वाचन की तैयारियां तेज, मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर जिलाधिकारी ने...

आगामी निर्वाचन की तैयारियां तेज, मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा।

गोण्डा। आगामी निर्वाचन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के सम्भाजन (रैशनलाइजेशन) के संबंध में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदेय स्थलों के निर्धारण, पुनर्गठन एवं आवश्यक संशोधनों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखते हुए मतदाताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मतदेय स्थल सुगम, सुरक्षित और मानकों के अनुरूप हों, ताकि किसी भी मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुंचने में अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े।

बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा मतदेय स्थलों के सम्भाजन को लेकर दिए गए सुझावों एवं आपत्तियों पर गंभीरता से विचार किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक सुझाव का नियमानुसार परीक्षण कर निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को मतदेय स्थलों के सम्भाजन से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने, प्रत्येक प्रस्ताव का भौतिक सत्यापन कराने तथा अभिलेखों को पूरी सावधानी के साथ अद्यतन करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, उपजिलाधिकारी सदर, करनैलगंज, मनकापुर, तरबगंज, उपजिलाधिकारी विशाल कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने निर्वाचन तैयारियों की प्रगति से अवगत कराया।

इस दौरान विधायक कटरा बाजार, विधायक तरबगंज, विधायक गोण्डा सदर, विधायक गौरा, सांसद कैसरगंज के प्रतिनिधि, विधायक मनकापुर के प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने निर्वाचन व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं मतदाता हितैषी बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular