HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarमहिला की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत बेटे ने लगाया पिता पर गम्भीर...

महिला की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत बेटे ने लगाया पिता पर गम्भीर आरोप

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बनेथू गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका के पुत्र ने अपने ही पिता पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मृतका के पुत्र के अनुसार, उनकी माता सीता देवी, पत्नी राम सुभावन, बुधवार रात भोजन करने के बाद उनके पिता के साथ एक ही चारपाई पर सोने चली गई थीं। गुरुवार सुबह पिता के रोने की आवाज सुनकर वह और उनकी दोनों बहनें मौके पर पहुंचे। उनका आरोप है कि उस समय उनकी माता का शव घर के बाहर रखा हुआ था। शव के दोनों हाथ-पैर सीधे थे और पूरे शरीर को कपड़े से ढक दिया गया था, जिससे उन्हें घटना संदिग्ध लगी।

परिजनों का दावा है कि मृतका की आंख के पास, हाथ तथा पीठ पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। उनका कहना है कि इन परिस्थितियों के कारण उन्हें हत्या की आशंका है। मृतका के पुत्र ने आरोप लगाया कि उनके पिता राम सुभावन का पिछले पांच-छह वर्षों से एक अन्य महिला के साथ संबंध था।

इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था और उनकी माता के साथ मारपीट की जाती थी। उनका आरोप है कि इसी विवाद के चलते उनकी माता की हत्या की गई। परिजनों का कहना है कि घटना की सूचना देने के बावजूद समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।

उनका यह भी आरोप है कि पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले में लगाए गए आरोप परिजनों के हैं। पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular