HomeUttar PradeshHamirpurपिता-पुत्रों ने मजदूर को पीटकर किया लहूलुहान, तीन पर मुकदमा

पिता-पुत्रों ने मजदूर को पीटकर किया लहूलुहान, तीन पर मुकदमा

मौदहा। बिवार थाना क्षेत्र के अतरार गांव में मजदूरी के विवाद को लेकर पिता-पुत्रों ने एक मजदूर के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

अतरार निवासी बद्री प्रसाद पुत्र रामदास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के रामभजन पुत्र जोधा पासवान ने खेत की मेड़ पर खड़े पेड़ को काटने के लिए कहा था। मजदूरी के रूप में 700 रुपये मांगे जाने पर वह 300 रुपये देने की बात करने लगा। मजदूरी कम होने के कारण बद्री प्रसाद ने पेड़ काटने से इनकार कर दिया।

आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर रामभजन ने अभद्रता शुरू कर दी और उसके उकसाने पर उसके पुत्र मनीष व अनीश ने मजदूर के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान मनीष ने उसे पकड़ लिया, जबकि अनीश ने पत्थर से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पुलिस ने घायल मजदूर का सीएचसी छानी में चिकित्सीय परीक्षण कराकर उपचार कराया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular