HomeMarqueeहिन्दू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर...

हिन्दू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने तथा एक परिवार को धमकी देने के मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र की निवासी रेशमा देवी ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र के फेसबुक अकाउंट पर कुछ लोगों ने धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली टिप्पणियां कीं। विरोध करने पर 13 जुलाई को कुछ लोग उनके घर पहुंचे और परिवार को जान से मारने तथा विदेश में रह रहे उनके पुत्र को भी गंभीर धमकियां देने का आरोप है।

संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करने, पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा धार्मिक भावनाएं भड़काने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular