पटना हाई कोर्ट कंप्यूटर ऑपरेटर-कम-टाइपिस्ट परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 15 जुलाई को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
पटना हाई कोर्ट कंप्यूटर ऑपरेटर-कम-टाइपिस्ट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
कंप्यूटर ऑपरेटर-कम-टाइपिस्ट परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Patna High Court Computer Operator-cum-Typist Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत मे इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
Patna High Court Computer Operator cum Typist Admit Card LINK
इस दिन होगी परीक्षा
परीक्षा का आयोजन विभिन्न एग्जाम सेंटर में 22 जुलाई, 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर 10:30 तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 बजे से लेकर दोपहर 2:30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे अपना नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तिथि एवं समय आदि की जांच अच्छे से कर लें। इसके अलावा, परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड एवं आईडी प्रूफ को जरूर साथ लेकर जाएं। परीक्षा वाले दिन निर्धारित समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें। अन्यथा देरी हने पर प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा।





