एमजीएम पी.जी. कॉलेज, संभल में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. योगेंद्र सिंह की प्रेरणा से शिक्षकों छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। साथ ही छात्र छात्राओं को अपने घर, मोहल्ले अथवा आसपास के क्षेत्र में पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।
महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ दुष्यंत मिश्र के निर्देशन में छात्र छात्राओं ने ग्राम अमावती,ग्राम अजरा एवं सिंहावली गांव में पौधे लगाकर ग्राम वासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।महाविद्यालय परिसर में प्रो आबिद हुसैन,डा दुष्यंत मिश्र, डा विकास सिंह यादव,डा फहीम अहमद,डॉ रियाज अनवर,डा आनंद सिंह,डा नेमपाल सिंह आदि ने पौधरोपण किया।
कार्यक्रम में डॉ. दिलदार हुसैन,डा निलेश कुमार डा अजय कुमार ,डा राजेश कुमार, मुन्नन तथा सुमंत सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने तथा हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और वितरित किए गए पौधों को लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।





