दिल्ली ईडब्ल्यूएस एडमिशन के लिए 2nd ड्रॉ लिस्ट जारी कर दी गई है जिसमें 8976 बच्चों को जगह दी गई है। आप लिस्ट इस पेज से या ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
शिक्षा निदेशालय दिल्ली सरकार की ओर से राज्य के स्कूलों में नर्सरी, केजी, कक्षा 1 व 2 में एडमिशन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। मेरिट लिस्ट डिजिटली ड्रॉ सिस्टम के तहत जारी की गई है। जिन भी माता-पिता ने अपने बच्चों के एडमिशन के लिए आवेदन किया था वे मेरिट लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से DoE की ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। आधिकारिक साइट के अलावा पेरेंट्स ने जिस स्कूल के लिए आवेदन किया था उसकी साइट या स्वयं स्कूल में जाकर रिजल्ट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मेरिट लिस्ट में दर्ज है ये डिटेल
DeO द्वारा जारी लिस्ट में छात्रों कक्षा, रजिस्ट्रेशन नंबर एवं स्कूल आईडी दर्ज है। जिन छात्रों को लिस्ट में जगह मिली है अब उनको स्कूल में जाकर एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
इस तरीके से डाउनलोड करें लिस्ट
- दिल्ली ईडब्ल्यूएस एडमिशन रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर What’s New सेक्शन में जाकर 2nd ड्रॉ रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
- अब आप इसे डाउनलोड करके रजिस्ट्रेशन नंबर के अनुसार परिणाम की जांच कर सकते हैं।
- आप नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके सीधे मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Pre/ Class 1 Draw Result
Pre/ Class 2 Draw Result
कितने छात्रों का हुआ चयन
मेरिट लिस्ट के अनुसार शिक्षा निदेशालय दिल्ली की ओर से एडमिशन के लिए 8976 बच्चों को मेरिट लिस्ट में जगह दी गई है। एडमिशन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए माता-पिता ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं या स्कूल से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।





