HomeUttar PradeshHamirpurप्रधानाध्यापक विद्यालय का डीबीटी एवं नामांकन पूर्ण करें-एबीएसए

प्रधानाध्यापक विद्यालय का डीबीटी एवं नामांकन पूर्ण करें-एबीएसए

भरुआ सुमेरपुर। ब्लाक संसाधन केंद्र कुछेछा में विकासखंड के समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर सिंह तोमर ने कहा कि प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा एवं महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देशानुसार प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापक नामांकन बढ़ाए। कोई भी बच्चा ड्राप आउट न रहे। डीबीटी पेंडेंसी, कक्षा में लाइट पंखा व ग्रीन बोर्ड लगे हो। वाल पेंटिंग व टीएलएम के प्रयोग से शिक्षण किया जाए, विद्यालय में शुगर बोर्ड एवं आयल बोर्ड हो, मिड डे मील गुणवत्ता पूर्ण बने व उसकी खिलाते हुए फोटो प्रतिदिन भेजी जाए।

विद्यालय में वेट मशीन, मेजरिंग स्केल के माध्यम से बच्चों का रिपोर्ट अद्यतन रखी जाए। सभी कक्षाएं समय सारणी के अनुसार चले जिसका अंकन शिक्षक डायरी में हो। अभिभावकों की बैठक कर बच्चों को निर्धारित यूनिफॉर्म जूता मोजा में ही विद्यालय भेजने हेतु अनुप्रेरित करें। नोडल एआरपी अकबर अली ने निपुण आकलन, कैचप कार्यक्रम,आयल एवं शुगर बोर्ड, दीक्षा एप, संचारी रोग, इको क्लब की जानकारी दी। इस अवसर पर विकासखंड के प्राथमिक , उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के समस्त प्रधानाध्यापक , इंचार्ज प्रधानाध्यापक एवं नीतेन्द त्रिपाठी, उजमा खान इत्यादि उपस्थित रहे। संचालन अकबर अली ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular