जांच के लिए पाम आयल एवं सरसों तेल के लिए नमूने
भरूआ सुमेरपुर। मिलावटी खाद्य तेल बिक्री किए जाने की शिकायत पर एसडीएम सदर ने खाद्य विभाग की टीम के साथ नदेहरा में छापा मारकर एक चक्की से तेल के नमूने लेकर जांच के लिए भेजें है। अचानक हुई कार्रवाई से गांव में हडकंप मच गया।
नदेहरा गांव निवासी वारिश खान गांव में ही चक्की स्पेलर लगाकर आटा एवं खाद्य तेल का कारोबार करता है। शुक्रवार को दोपहर बाद एसडीएम सदर ने खाद्य विभाग की टीम के साथ छापा मारकर तेल के नमूने लेकर जांच के लिए भेजें है। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने बताया कि नदेहरा गांव निवासी वारिस खान घर पर ही आटा चक्की संचालित करके आटा एवं खाद्य तेल की बिक्री करता है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की गयी थी।
शिकायत के बाद वह खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम के साथ गांव पहुंचे और चक्की में छापा मारकर पाम आयल एवं सरसों तेल के नमूने को लेकर जांच के लिए भेजे हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. गौरी शंकर ने बताया कि मिलावट की आशंका पर नमूने जांच के लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। यह कार्यवाही ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत के बाद हुई है।





