HomeUttar PradeshGorakhpurयोगी सरकार में शानदार रोड इंफ्रास्ट्रक्चर से बढ़ी विकास की रफ्तार

योगी सरकार में शानदार रोड इंफ्रास्ट्रक्चर से बढ़ी विकास की रफ्तार

बीते नौ सालों में तैयार हुई फोरलेन सड़कों की विस्तृत श्रृंखला

गोरखपुर के वाह्य क्षेत्र में सभी सड़कें हुईं फोरलेन, आंतरिक क्षेत्र में बिछा ऐसी सड़कों का जाल

कनेक्टिविटी ने बढ़ाई जीवन सुगमता, उद्योग और कारोबार को भी लगे पंख

रोड कनेक्टिविटी की उपलब्धियों की किताब में 11 जुलाई को जुड़ जाएगा नया अध्याय

गोरखपुर । विकास की रफ्तार बढ़ाने की अपरिहार्य आवश्यकता रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में योगी सरकार के कार्यों के बल पर गोरखपुर ने नजीर प्रस्तुत किया है। एक लंबे दौर तक जिस क्षेत्र की पहचान बदहाल और टूटी सड़कों से थी, अब वह शानदार रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जाना जाता है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद नौ साल में सुदृढ़ हुए रोड इंफ्रास्ट्रक्चर ने गोरखपुर के समग्र विकास में बड़ी भूमिका का निर्वहन किया है।

इस दौरान यहां फ्लाईओवर, रेल ओवरब्रिज, फोरलेन सड़कों की विस्तृत श्रृंखला तैयार हुई है। गोरखपुर के वाह्य क्षेत्र में सभी सड़कें फोरलेन हो चुकी हैं जबकि आंतरिक क्षेत्र में भी ऐसी सड़कों का जाल बिछता नजर आया है। फोरलेन कनेक्टिविटी की एक नई सौगात भी मुख्यमंत्री के हाथों 11 जुलाई (शनिवार) को मिलने जा रही है जबकि फ्लाईओवर और फोरलेन/सिक्सलेन की ही करीब दर्जनभर सड़क परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।

2017 के पूर्व तक गोरखपुर में खराब रोड कनेक्टिविटी के कारण जीवन सुगमता के साथ ही उद्योग और व्यापार पर बुरा असर पड़ता था। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने सबसे अधिक ध्यान रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर दिया। इसका नतीजा है कि गोरखपुर शहर के बाहरी हिस्से की सभी सड़कें और शहर के अंदर भी प्रमुख मार्ग फोरलेन हो चुके हैं। सड़कों के साथ चौराहों का भी चौड़ीकरण हुआ। इससे आवगमन सुगमता तो बढ़ी ही, अन्य क्षेत्रों के लोगों का भी गोरखपुर के प्रति रुझान बढ़ा।

वर्तमान में गोरखपुर से लखनऊ, वाराणसी, बिहार, नेपाल, देवरिया, कुशीनगर तक जाने के लिए फोरलेन की कनेक्टिविटी है। इससे आवासीय आवश्यकताओं की मांग में इजाफा होने के साथ औद्योगिक निवेश की बयार लगातार बह रही है। रोड इंफ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धियों की किताब में 11 जुलाई को एक और अध्याय जुड़ जाएगा। इस तिथि को सीएम 11.6 किमी लंबे भटहट से बासस्थान मार्ग के फोरलेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे। इसके निर्माण पर 689.35 करोड़ रुपये की लागत आई है।

गेम चेंजर साबित हो रहा लिंक एक्सप्रेसवे

योगी सरकार ने गोरखपुर को 91 किमी लंबे लिंक एक्सप्रेसवे की भी सौगात दी है। 7283 करोड़ रुपये की लागत से बना यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर से आजमगढ़ के बीच चार जिलों से गुजरता है लेकिन इसकी कनेक्टिविटी से राजधानी लखनऊ की राह भी और आसान हो रही है।

बीते एक साल में पूर्ण हुईं रोड कनेक्टिविटी की प्रमुख परियोजनाएं

  • धर्मशाला से गोरखनाथ मंदिर मार्ग पर नया गोरखनाथ ओवरब्रिज (लागत 137.83 करोड़ रुपये)
  • बरगदवा-नकहा रेल ओवरब्रिज (लागत 152.19 करोड़ रुपये)
  • खजांची चौराहा फ्लाईओवर (लागत 96.50 करोड़ रुपये)
  • रामगढ़ताल नौकायन से देवरिया बाईपास तक फोरलेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण (लागत 67.35 करोड़)
  • बालापार टिकरिया मार्ग स्थित रेल समपार पर ओवरब्रिज (लागत 84.87 करोड़ रुपये)
  • पैडलेगंज से फिराक गोरखपुरी चौक होते हुए बेतियाहाता चौराहे तक फोरलन(लागत 277.78 करोड़ रुपये)

गोरखपुर में रोड कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की जारी प्रमुख परियोजनाएं

  • जंगल कौड़िया-सोनौली फोरलेन मार्ग (लागत 2555.50 करोड़ रुपये)
  • गोरखपुर उत्तर-पूर्व फोरलेन बाईपास/रिंग रोड (लागत 1973.97 करोड़ रुपये)
  • टीपीनगर से पैडलेगंज तक सिक्सलेन फ्लाईओवर (लागत 429.49 करोड़ रुपये)
  • नौसढ़ से पैडलेगंज सिक्सलेन मार्ग (लागत 297.29 करोड़ रुपये)
  • देवरिया बाईपास का फोरलेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण (लागत 399.24 करोड़ रुपये)
  • जिला जेल बाईपास मार्ग का फोरलेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण (लागत 369.04 करोड़ रुपये)
  • पिपराइच-गोरखपुर मार्ग का फोरलेन में चौड़ीकरण (लागत 942.44 करोड़)
  • चारफाटक-असुरन मार्ग का फोरलेन में चौड़ीकरण (लागत 278.89 करोड़)
  • बालापार-टिकरिया-गांगी बाजार मार्ग का फोरलेन में चौड़ीकरण (लागत 838.05 करोड़ रुपये)
  • एचएन सिंह चौराहे से हड़हवा फाटक होते हुए गोरखनाथ मंदिर मार्ग तक टूलेन/फोरलेन (लागत 245.44 करोड़ रुपये)
  • हड़हवा फाटक समपार संख्या 2 स्पेशल पर फोरलेन फ्लाईओवर (लागत 201.24 करोड़ रुपये)
  • लखनऊ-गोरखपुर मार्ग पर अतिरिक्त दो लेन (अप स्ट्रीम) का राप्ती नदी पर पुल (लागत 104 करोड़)
  • लखनऊ-गोरखपुर मार्ग अतिरिक्त दो लेन (डाउन स्ट्रीम) का राप्ती नदी पर पुल (लागत 118 करोड़)
  • चौरीचौरा-भोपा बाजार में समपार संख्या 147बी पर रेल ओवरब्रिज, (लागत 59.44 करोड़ रुपये)
  • राजघाट पुल से हाबर्ट बंधा होते हुए जंगल कौड़िया कालेसर मार्ग तक फोरलेन (लागत 195.21 करोड़ रुपये)
  • डोमिनगढ़ माधोपुर बंधा से महेसरा पुल के पास तक फोरलेन (लागत 379.54 करोड़ रुपये)
  • झुंगिया चुंगी से फर्टिलाइजर गेट तक फोरलेन (लागत 140.37 करोड़ रुपये)
  • स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहा से फर्टिलाइजर मार्ग तक फोरलेन (लागत 115.59 करोड़ रुपये)
  • पादरी बाजार में फ्लाईओवर (लागत 98.34 करोड़ रुपये)
  • विरासत गलियारा (लागत 555.56 करोड़ रुपये)
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular