HomeMarqueeहर पात्र तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ---बीडीओ प्रशांत दुबे

हर पात्र तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ—बीडीओ प्रशांत दुबे

उरई (जालौन)। विकास खंड जालौन के नवनियुक्त खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) प्रशांत दुबे ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखते हुए समय पर कार्य पूर्ण कराए जाएंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

बीडीओ प्रशांत दुबे ने कहा कि विकास खंड कार्यालय से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत के लिए क्षेत्रवासी सीधे कार्यालय पहुंचकर अपनी बात रख सकते हैं। प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही विकास खंड जालौन को एक आदर्श विकास खंड बनाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular