HomeMarqueeअखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की अनूठी पहल, हर पारिवारिक कार्यक्रम में...

अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की अनूठी पहल, हर पारिवारिक कार्यक्रम में देंगे एक पौधा, संरक्षण का भी दिलाएंगे संकल्प

फतेहपुर। पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने की दिशा में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने एक अनूठी पहल शुरू की है। परिषद ने निर्णय लिया है कि समाज के परिवारों में आयोजित होने वाले जन्मदिन, विवाह, वैवाहिक वर्षगांठ और अंतिम संस्कार जैसे सभी प्रमुख अवसरों पर उपहार स्वरूप एक पौधा भेंट किया जाएगा तथा उसके संरक्षण का भी संकल्प दिलाया जाएगा। इस निर्णय की घोषणा परिषद की बैठक में की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने पौधा ग्रहण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने परिषद की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

यदि धरती को हरा-भरा रखना है तो प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ-साथ उसके संरक्षण की भी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को ऐसे अभियानों से जुड़कर प्रकृति संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए। परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद गुप्ता ने कहा कि किसी भी शुभ अवसर पर महंगे उपहार देने के बजाय यदि एक पौधा भेंट किया जाए और उसे परिवार के सदस्य की तरह पालने का संकल्प लिया जाए तो आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा जब उसकी नियमित देखभाल भी सुनिश्चित की जाए। युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण ‘सिंपल’ ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने प्रत्येक पदाधिकारी से कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि परिषद का उद्देश्य केवल पौधे वितरित करना नहीं, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्थायी जनजागरूकता पैदा करना है।

बैठक में वेद प्रकाश गुप्ता, संजय गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, मनीष गुप्ता, बृजेश सोनी, गुड्डू मोदनवाल, मोना ओमर, नारायण बाबू गुप्ता, सतेंद्र गुप्ता, सुशील गुप्ता, सत्येंद्र अग्रहरि, राधेश्याम हयारण, आशीष अग्रहरि, विवेक रस्तोगी, गौरव गुप्ता, मनोज सोनी सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेते हुए इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular