HomeMarqueeडीएम ने किया मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, दिया...

डीएम ने किया मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

सिद्धार्थनगर। शनिवार को प्रस्तावित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल बीएसए ग्राउण्ड का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह के साथ गुरुवार को निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने समस्त तैयारियां समय से पर्ण कर लें। इसके साथ ही विकास खण्डवार लाभार्थियों को बैठाने की व्यवस्था कराये।

विकास खण्डवार बैनर लगवाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिस स्थान पर लाभार्थी को सामग्री दी जानी है वहां पर भी बैनर लगवाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सामानों की सूची का भी बैनर लगवाये। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की कमी नही रहना चााहिए। जो भी तैयारी बाकी है उसे समय से पूर्ण कर ले।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नौगढ़ राहुल सिंह, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सिद्धार्थनगर अजय कुमार सिंह व अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular