HomeEducationUPTET Answer Key: यूपी टीईटी प्रोविजनल आंसर की जारी, 14 जुलाई तक...

UPTET Answer Key: यूपी टीईटी प्रोविजनल आंसर की जारी, 14 जुलाई तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका

यूपी टीईटी आंसर की डाउनलोड के लिए उपलब्ध है जिससे अभ्यर्थी अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। 14 जून तक उत्तर कुंजी पर ऑब्जेक्शन दर्ज किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) में भाग लेने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा UPTET Answer Key 2026 जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं।

14 जुलाई तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

यूपी टीईटी आंसर की से प्रश्न उत्तरों के मिलान के दौरान अगर कोई अभ्यर्थी इसमें दिए किसी आंसर से संतुष्ट नहीं है तो वे इस पर 14 जुलाई 2026 रात्रि 12 बजे तक उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।

प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • यूपीटीईटी आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर नोटिस बोर्ड बोर्ड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) -: प्रश्न आपत्ति (Qs. Objection) – विज्ञप्ति के आगे Click Here पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कोड दर्ज करने के बाद LOGIN पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उत्तर कुंजी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अब आप इसे डाउनलोड करके प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और किसी उत्तर से संतुष्ट न होने पर उस पर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

UPTET Answer Key 2026 Link

सभी उम्मीदवारों को बता दें कि यूपी टीईटी परीक्षा का आयोजन 2 एवं 3 जुलाई को 2-2 शिफ्ट में एवं 4 जुलाई को एक शिफ्ट में आयोजित की गई थी। प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज आपत्तियों का निराकरण कर फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम की घोषणा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular