उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा युवा शहर इकाई का विस्तार,युवा शहर अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने पदाधिकारियों को सौंपे दायित्व
इटावा। इटावा युवा उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की शहर इकाई का विस्तार युवा व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने होटल इम्पीरियल में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान,जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित,कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी,युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी की उपस्थिति में सर्वसम्मति से किया अमित कुमार राठौर,रोहित टंडन और हाफिज खान को युवा शहर उपाध्यक्ष, आशीष जैन और सचिन कुमार राठौर को शहर मंत्री तथा आनंद वर्मा को शहर संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई साथ ही मुख्य जिला कमेटी में चमन वारसी को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर मोजूद प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान ने कहा कि व्यापारियों के मान सम्मान सुरक्षा के लिए व्यापार मंडल दिन प्रतिदिन अपना कुनबा बड़ा रहा है,सरकारी तंत्र सबसे ज्यादा उत्पीड़न हम व्यापारियों का ही करता है,इसलिए व्यापार मंडल का मजबूत होना अति आवश्यक है।जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि व्यापारियों की समस्या का समाधान कराने के लिए हम संकल्पित हैं, आपकी एकजुटता हमारा मनोबल ऊंचा करती है।
इस अवसर पर युवा जिला महामंत्री अजीत कुमार,युवा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव,महिला प्रदेश मंत्री श्रीमती मंजू लता द्विवेदी,महिला जिला महामंत्री ममता दुबे ,महिला जिला उपाध्यक्ष तनु वर्मा, करिश्मा ठाकुर,कोषाध्यक्ष रोशनी वर्मा, महिला संगठन मंत्री ज्योति पालीवाल, टीना वर्मा भी मौजूद रहे।इससे पूर्व नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का ज़ोरदार स्वागत किया।





